रायपुर

खरोरा, उरला और खमतराई में मारपीट, रंजिश पर हुआ विवाद
05-Jun-2026 6:38 PM
खरोरा, उरला और खमतराई में मारपीट, रंजिश पर हुआ विवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जून। खरोरा, उरला और खमतराई इलाके में मामूली विवाद और पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में दो महिलाओं सहित कई लोगों के घायल हुए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 खरोरा निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका श्याम नेताम के साथ हमाली के पैसा लेनदेन को लेकर विवाद हो गया । दोनों के बीच मजदूरी के पैसों के लेन-देन को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गया। इस दौरान श्याम नेताम ने ओमप्रकाश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब ओमप्रकाश ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। मारपीट से ओमप्रकाश को चोटें आईं। घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी श्याम नेताम के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

इसी प्रकार उरला के ईतवारी बाजार निवासी एक महिला के साथ मारपीट हो गई। बीरगांव की रहने वाली किशोरी देवी ने मोहल्ले के ही केशव नेताम पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से कुछ विवाद चल रहा था। इसी के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला बढक़र मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई की।

वहीं खमतराई के आकाश नगर में रहने वाली प्रतिमा सोनवानी ने भी अपने मोहल्ले के युवक लोकेश साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रतिमा ने बताया कि आरोपी ने विवाद के दौरान उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 और 115(2) सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  धारा 296, 115(2), 351(2) दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट