रायपुर

निकाय चुनाव के नतीजे: जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया-अरूण साव, प्रदेश में बदलाव की शुरुआत - दीपक बैज
05-Jun-2026 6:37 PM
निकाय चुनाव के नतीजे: जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया-अरूण साव, प्रदेश में बदलाव की शुरुआत - दीपक बैज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जून। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव परिणाम का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। वहीं रायपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन तिहार के माध्यम से मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। सरकार की यह जनहितकारी पहल कांग्रेस को रास नहीं आ रही है।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में कई उपलब्धि हासिल की है। इन  उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर 5 जून से 21 जून तक देशभर में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क, हितग्राहियों से संवाद, प्रदर्शनी और विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में भी यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित होगा।

श्री साव ने कहा कि कांग्रेस लगातार अर्थव्यवस्था को लेकर भ्रम और अफवाह फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसी वैश्विक चुनौती के बाद भी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती से आगे बढ़ाया है।

 

कांग्रेस के 2 अध्यक्ष, 30 पार्षद जीते

रायपुर, 5 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि निगमों, पालिका पंचायत  चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रदेश के शहरों और गांवों की जनता ने भाजपा को नकार दिया। पंचायतों के उपचुनाव के विभिन्न पदों पंचों, जनपदों में कांग्रेस के 543 समर्थित प्रतिनिधि चुनाव जीते है। जगदलपुर, बिलासपुर, कांकेर निगम के  अंतागढ़ के वार्डों में  पार्षद नगर पंचायत  घुमका और पलारी में  अध्यक्ष  नगर पंचायतों 30 वार्डो में भी कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीते है। शिवनंदनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद भले भाजपा जीती लेकिन 8 पार्षद कांग्रेस के जीत कर आये।

बैज ने कहा कि तमाम सरकारी मशीनरी लगाने के बाद तथा सत्ता बल धन बल का उपयोग करने विपक्षी प्रत्याशियों को डराने धमकाने के बाद आये। यह चुनाव परिणाम बताते है राज्य में अब भाजपा का पतन शुरू हो गया है। जनता ने भाजपा के कुशासन को नकार दिया है।चुनाव परिणामों से साफ है छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा सरकार के ढाई वर्षो के कामों से नाराज है तथा वर्तमान चुनाव परिणामों से जनता का परिवर्तन का मूड साफ दिख रहा है। 2028 के विधानसभा चुनाव के पहले सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी सामने आने लगी है।चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिये उत्साह वर्धक है, हमारे कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। इस विजय के लिये हम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं को बधाई आभार व्यक्त करते है।

बैज ने कहा कि मेधावी अनुसूचित जाति, जनजाति के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये जवाहर उत्कर्ष योजना चलाई जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, जनजाति उत्कर्ष योजना कर दिया गया। यह भाजपा सरकार की गलत परंपरा है। भाजपा सरकार में क्षमता नहीं है कि वह कोई नई योजना कम कर सके। वह कांग्रेस सरकार के समय चलाई जा रही योजनाओं के नाम बदल कर झूठी वाहवाही लेने पर लगी है। भाजपा सरकार नेम चेंजर सरकार है।


अन्य पोस्ट