रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जून। चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी की बड़ी सेंध लगाई है। खम्हारडीह पुलिस के अनुसार वीआईपी एस्टेट क्षेत्र में स्थित गोल्डन होम्स से सोसायटी में यह वारदात की। 24 घंटे बाद भी चोरों पकड़े नहीं जा सके हैं। बता दें गुरुवार को सोसायटी के गेट नंबर 2 के पास स्थित हाउस नंबर 22 में यह चोरी की । यहां रहने वाली कारोबारी भरत छाबडिय़ा और परिजनों की मौजूदगी में ही बुलंद हौसलों के चोर घर के पीछे के वाशरूम की खिडक़ी के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने खिडक़ी तोड़ा और भीतर कमरे से 7-8 तोला सोना चांदी के जेवर और 10 लाख रुपए नगद ले भागे। थोड़ी देर बाद छाबडिय़ा परिजन कमरे और वाशरूम गए तब इस चोरी की भनक लगी। भरत ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस पर खम्हारडीह पुलिस, क्राइम ब्रांच, की टीम डाग स्क्वायड और एफएसएल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने मकान के पीछे बाथरूम के रास्ते की जांच की।
सबसे अहम बात यह है कि भरत छाबडिय़ा का यह घर विधायक पुरंदर मिश्रा के घर से महज 27-30 कदम की दूरी पर है । मिश्रा के घर के सामने हर समय 2-4 पुलिस सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। इनकी आंखों में भी धूल झोंककर चोर अपना काम कर गए। पुलिस आशंका के अनुसार इलाके के पुराने चोरों की तलाश कर रही है। इलाके के एडिशनल डीसीपी आकाश मरकाम ने बताया आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई है जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।


