रायपुर

15 दिनों में बेटिकट यात्रियों से 18 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
05-Jun-2026 6:35 PM
15 दिनों में बेटिकट यात्रियों से 18 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जून। दपूमरे, रायपुर मंडल ने पखवाड़े भर के अपने अभियान में बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ और अर्थदंड वसूला। इस अभियान में 21 मई से 4 जून तक  2836 केस से 18,09,165/- रुपए  वसूले।  गुरुवार को  रायपुर एवं भाटापारा स्टेशन में  एक दिन में गुजरने वाली ट्रेनों और प्लेटफार्म की सघन जांच कर कुल 594 मामलों से कुल 3,92,850/- रुपए का जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा के 407 मामलों से 03,20,330/- रुपये, अनियमित टिकट के 136 मामलों से 67,030/- रुपये, बिना बुक किए गए लगेज के 11 मामलों से 1390/- रुपये एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वालों के 40 मामलों से 4100/- रुपए जुर्माना शामिल है।


अन्य पोस्ट