रायपुर

बसों के किराए में वृद्धि अगले सप्ताह तक, लेकिन वसूली जारी
04-Jun-2026 7:47 PM
बसों के किराए में वृद्धि अगले सप्ताह तक, लेकिन वसूली जारी

परिवहन उडऩदस्ते या नाकों में भी जांच नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 जून। बसों के किराए में वृद्धि अगले सप्ताह ही हो पाएगी। हालांकि बस आपरेटर डीजल की कीमत में वृद्धि के बाद से अघोषित रूप से बढ़ा हुआ किराया वसूलने लगे हैं।? इसकी रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

मिली जानकारी अनुसार निजी बस आपरेटरों की मांग पर परिवहन विभाग ने किराया वृद्धि को लेकर गुणा भाग शुरू कर दिया है। बस आपरेटरों ने न्यूनतम किराया 10 रूपए और उसके बाद हर किमी की दर उसी अनुपात में बढ़ाने की मांग की थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार परिवहन विभाग 5-600 किमी की दूरी तक के लिए न?ई किराया दर तय कर रहा है। इसमें पहले 5 किमी के लिए न्यूनतम 10 रूपए और उसी अनुपात में अगले 595 किमी की दर तय की जा रही है। प्रदेश में 2021 के बाद से बस किराए में वृद्धि नहीं हुई है।

सूत्रों ने बताया कि परिवहन विभाग कल या परसों तक नई दरों का प्रस्ताव मंत्री केदार कश्यप को सौंपेगा। उसके बाद कश्यप और मुख्यमंत्री साय के रायपुर में होने पर इस पर चर्चा होगी। अन्यथा  यह मामला अगले सप्ताह तक करने के संकेत हैं। बहरहाल बस आपरेटर परिवहन विभाग की आंखों में धूल झोंककर यात्रियों से अधिक वसूली कर रहे हैं। खासकर जिला मुख्यालय के बाहर बीच रास्ते के के कस्बे गांव के यात्रियों से यह वसूली हो रही हैं। परिवहन विभाग में ऐसी कार्रवाई के लिए उडऩदस्ते की व्यवस्था है लेकिन बीते पखवाड़े भर में प्रदेश के किसी भी जिले के उडऩदस्ते या परिवहन नाकों में भी इस पर कार्रवाई की खबरें नहीं है।


अन्य पोस्ट