रायपुर
पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता बढ़ाएं- डेका
04-Jun-2026 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जून। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में रायपुर वन वृत्त के संभागीय वन अधिकारी मयंक पाण्डेय ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने कल होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के लिए वन विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता एक दिन की नहीं अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


