रायपुर

शादी में गया परिवार सूने मकान से नकदी समेत घरेलू सामान पार
03-Jun-2026 7:21 PM
 शादी में गया परिवार सूने मकान से नकदी समेत घरेलू सामान पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून। शादी कार्यक्रम में गए परिवार के सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर ने नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत 11 हजार बताई गई है।  शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305, 331-4 का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीराम चौक के पास धोबी गली, टिकरापारा निवासी शिवम ने बताया कि वह 24 अप्रैल को अपने घर में ताला लगाकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर गया था। लगभग एक माह बाद 28 मई की रात करीब 8 बजे वापस घर लौटने पर उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है।

घर के भीतर सामान की जांच करने पर एक एचपी कंपनी का भरा हुआ गैस सिलेंडर, पीतल की गुंडी, पीतल की बाल्टी, दो तांबे के लोटा-गिलास, बोरा सिलने की सिलाई मशीन, मिक्सी ग्राइंडर, करीब 15 मीटर बोरवेल केबल, पीतल के अन्य छोटे बर्तन तथा नगद 6 हजार रुपये गायब मिले।

जांच में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोर खिडक़ी के रास्ते घर में घुसा और कमरे का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई गई है।


अन्य पोस्ट