रायपुर

अधिवक्ता आमिर खान को डाक्टरेट
03-Jun-2026 7:15 PM
अधिवक्ता आमिर खान को डाक्टरेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून। सुप्रीम कोर्ट एवं छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. आमिर ख़ान को विधिक (लीगल) क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 31 मई को नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑ$फ इंडिया में आयोजित समारोह में दिया गया। इस सम्मान पर डॉ. आमिर ख़ान ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा वे भविष्य में भी समाज एवं न्याय व्यवस्था के हित में समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।


अन्य पोस्ट