रायपुर

मिवान स्टील में बायलर फटने से आग, कई किमी दूर तक आग-धुआं देखा गया
02-Jun-2026 6:15 PM
मिवान स्टील में बायलर फटने से आग, कई किमी दूर तक आग-धुआं देखा गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जून। मंदिर हसौद इलाके में स्थित मिवान (मोनेट) स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे प्लांट के तीन नंबर बायलर के  ब्लास्ट से आग लगी थी। लोगों ने धुएं की  लपटें क?ई किमी दूर तक देखा वीडियो  शूट कर वायरल भी किया।  इलाके में हडक़ंप मचा रहा। प्लांट की सेफ्टी टीम ने आग पर काबू पा लिया है। प्लांट के अधिकारियों के मुताबिक किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

 इस सूचना पर पहुंचे  तहसीलदार विनोद  साहू ने बताया कि   आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच की जा रही है।

मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि प्लांट के भीतर टर्बाइन लीकेज से  उसमें हुए ब्लास्ट होने से आग लगी थी। राहत की बात रही कि घटना में जनहानि नहीं हुई. फायर ब्रिगेड की मदद से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

वहीं दूर तक चिमनियों से निकल रहे धुएं को देख लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रशासन से नजरे बचाकर प्रदूषक तत्व और धुआं हवा में छोडऩे की भी बात कहते रहे। कुछ ने इस आग का वीडियो बनाकर इसी संभावना जताते हुए वायरल भी किया।


अन्य पोस्ट