रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जून। दहेज प्रताडऩा के मामले में पति, सास और ननद के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पीडि़ता श्वेता श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में कार और नकद की मांग करते थे।श्वेता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि उनका विवाह 27 अप्रैल 2022 को भोपाल निवासी हर्षवर्धन श्रीवास्तव के साथ हुआ था। विवाह के दौरान और बाद में दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया गया। मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल पक्ष ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि विवाह में मिले गहने, एवं अन्य सामान ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में रख लिए। मामले को सुलझाने के लिए मायकेवालों ने कई बार प्रयास किया। लेकिन ससुराली दहेज की मांग पर बड़े रहे। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग भी कराई गई। लेकिन इसके बाद भी कोई समझौता नहीं हो सका।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति हर्षवर्धन श्रीवास्तव, सास शशि श्रीवास्तव और ननद ज्योति श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 498ए एवं 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


