रायपुर
रायपुर, 2 जनू। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में 7 जून रविवार को शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया गया है। आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय नेता प्रखर वक्ता संजय सिंह राज्यसभा सदस्य एवं नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी दिल्ली के विधायक मुकेश अहलावत शामिल होंगे। इस सम्मेलन की तैयारी में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन प्रदेश कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी अनुषा जोसेफ, परमानंद जांगड़े, दुर्गा झा, कलावती मार्को, सागर क्षीर सागर, अजीम खान आर एस ठाकुर,एम एम हैदरी, शिव शर्मा, नवनीत नंदे, नंदन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप कनूजा सहित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी गूगल मीटिंग, मोबाइल आदि से प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क में लगे हुए हैं।


