रायपुर

बाजार की जमीन को अपना बताकर वसूली, वकील के खिलाफ रिपोर्ट
02-Jun-2026 6:09 PM
बाजार की जमीन को अपना बताकर वसूली, वकील के खिलाफ रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जून। अभनपुर के बड़े उरला में सप्ताहिक बाजार में अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। जहां समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी शर्मा ने वकील पर बाजार में अवैध वसूली का आरोप लगाई है। इसकी  शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

श्वेता शर्मा ने शिकायत में बताया कि  अधिवक्ता संजय मिश्रा कई वर्षों से साप्ताहिक बाजार में व्यापारियों और दुकानदारों से कथित रूप से अवैध रूप से शुल्क वसूली करता था। इस बारे में कई दिनों से व्यापारियों की शिकायत मिल रही थी।

 जिस पर प्रत्येक शनिवार को अभनपुर ब्लॉक कॉलोनी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में वसूली के लिए दी जाने वाली पर्चियों में खसरा नंबर 754 एवं 755/2 अंकित रहता है। जिसे संजय मिश्रा उक्त भूमि को अपने पिता के नाम की निजी भूमि बताकर लोगों से शुल्क लेता था। आरोप यह भी है कि शुल्क नहीं देने पर बाजार से सामान बाहर फेंक देने की धमकी भी दिया जाता था।

लक्ष्मी शर्मा ने शिकायत में बताया कि जांच में पता चला कि संबंधि भूमि शासकीय है। शिकायत के बाद लक्ष्मी शर्मा ने नगर पालिका परिषद अभनपुर आटीआई लगाई थी। जिसके बाद यह बात सामने आई। शासन के आदेश के बावजूद बाजार में शुल्क की वसूली की जा रही है, जो कानून का उल्लंघन है। उन्होंने मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत पर धारा 223, 308 दर्ज किया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।


अन्य पोस्ट