रायपुर

तहसील कर्मियों को पुलिस सुरक्षा
02-Jun-2026 6:08 PM
तहसील कर्मियों को पुलिस सुरक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जून। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रायपुर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार तूता में धरने पर बैठे हैं। इसके चलते जमीन और अन्य विवादों की पेशियां आगे बढ़ाई जा रही है। उनकी अनुपस्थिति में कार्यरत कर्मचारियों को पक्षकारों के विरोध व अन्य तरह की स्थिति से निपटने  सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।

दूसरी ओर  कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि मुख्य मंत्री ने शासकीय सेवकों एवं जन प्रतिनिधियों के सम्मान की रक्षा करने की बात स्वीकार की है। ऐसी स्थिति में 27 मई से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन से आम जनता, कर्मचारी एवं अधिवक्ता परेशान है। ऐसी स्थिति में प्रत्यक्ष रूप से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के सम्मान की रक्षा करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।

श्री झा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु दैव साय एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम  वर्मा से मांग की है कि तत्काल चर्चा के माध्यम से आंदोलन रूपी समस्या का निदान किया जाए

 ताकि आम जनता को तपती धूप में परेशानी न हो। प्रदेश का किसान खाद बीज  खरीदी बच्चे स्कूल में प्रवेश कर्मचारी बरसात के पूर्व तैयारी में लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों का आंदोलन जनहित में उचित नहीं है। इसलिए तत्काल चर्चा करें का निराकरण किया जावे।


अन्य पोस्ट