रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जून। देर रात टिकरापारा इलाके में एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट, मुजहन में घर के बाहर से स्कूटी पार हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
टिकरापारा पुलिस के मुताबिक सुमन ने शिकायत में बताया कि वह कांकेर जिले के पखांजूर निवासी है। वर्तमान में रायपुर के सेक्टर-14 बी में रहकर एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करता है। 31 मई की रात 1 बजे वह अपने दोस्त के घर खाना छोडऩे कमल विहार सेक्टर-4 वेलफेयर सोसायटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान काले रंग की स्कूटी में सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे और उसकी बाइक रोक ली। दो युवकों ने चाकू निकालकर धमकाया और विरोध करने पर थप्पड़ मारा।
आरोपियों ने सुमन के पास रखे मोबाइल फोन, पर्स में रखे 12 हजार रुपए नकद और बाइक लूट ली, और मौके से फरार हो गए। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 309-6 का अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश कर रही है।
वहीं दूसरी घटना कमल विहार के घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा चोरी हो गई। अज्ञात चोर ने बाइक का ताला तोड़ उसे चुरा ले गया। इसकी शिकायत पूनम ने की जो अभनपुर तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं। 30 मई की सुबह उनके पति मनीष कुमार एक्टिवा को घर के बाहर सडक़ किनारे हैंडल लॉक कर ड्यूटी पर चले गए थे। 31 मई की रात 2.20 बजे जब वे वापस लौटे तो वाहन वहां नहीं मिला। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद एक्टिवा का कोई सुराग नहीं लगा। अज्ञात चोर बाइक जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है, चोरी कर ले गया। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हुई है।
भाठागांव में चाकू लहरा कर लोगों को धमका रहा एक बदमाश पुलिस के हवाले
दूसरी ओर भाठागांव में चाकू लहरा कर लोगों को धमका रहे दो बदमाशों में से एक को पुलिस के हवाले किया गया। मिली जानकारी अनुसार यह घटना रविवार रात की है। भाठागांव के नया बाजार में बाइक और एक्टिवा टकराने की बात पर जमकर बवाल मचाया। दोनों नशे में थे। हाथ में चाकू लिए दोनों राहगीरों को धमका रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर राहगीरों ने इन्हें पकड़ा। एक को पुलिस के हवाले किया जबकि दूसरा फरार हो गया है। इनके उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल है।