रायपुर

मंत्रालय कर्मचारी संघ ने सीएम, सीएस से सैट गठन की मांग की
01-Jun-2026 7:30 PM
मंत्रालय कर्मचारी संघ ने सीएम, सीएस से सैट गठन की मांग की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जून। मुख्य सचिव विकासशील को सौंपे एक ज्ञापन में मंत्रालय कर्मचारी संघ ने राज्य प्रशासनिक अधिकरण (सैट)के गठन करने की मांग की है। इस संबंध में पूर्व में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने भी सीएम,सीएस को पत्र लिखने के साथ भेंट कर मांग की थी।

मंत्रालयीन संघ छत्तीसगढ़ ने कहा कि  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 323-्र के तहत राज्य सरकारों को अपने कर्मचारियों के सेवा संबंधी विवादों के त्वरित निपटारे के लिए प्रशासनिक अधिकरण गठित करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है।किंतु वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में इस प्रकार के किसी समर्पित मंच का अभाव है, जिसके कारण राज्य के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित राजपत्रित अधिकारियों को भी अपनी छोटी-छोटी शिकायतों और सेवा संबंधी अधिकारों के लिए सीधे  उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ती है।

जहां  पहले से ही शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के मामलों का अत्यधिक दबाव है, ऐसी स्थिति में सेवा संबंधी प्रकरणों के निराकरण में वर्षों  लग जाते है। राज्य प्रशासनिक अधिकरण की गठन से न केवल माननीय उच्च न्यायालय के कार्यभार में कमी आएगी, बल्कि प्रशासनिक विशेषज्ञता के माध्यम से अधिकारी / कर्मचारियों के भर्ती, सेवा शर्तों, पदोन्नति, वेतन निर्धारण, अनुशासनात्मक कार्यवाही और अन्य सेवा संबंधी लाभों से जुड़े मामलों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।


अन्य पोस्ट