रायपुर
दो फ्लाइट डायवर्ट, नागपुर एयरपोर्ट पर रायपुर के यात्रियों का हंगामा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मई। मानसूनी मौसम के सक्रिय होते ही हवाई यात्रियों के लिए मुसीबतें शुरू हो गईं हैं।
रायपुर आ रहे दो फ्लाइट के यात्रियों ने नागपुर एयरपोर्ट पर बीती आधी रात हंगामा किया। रायपुर में मौसम की खराबी की वजह से यहां आ रहे विमान नागपुर डायवर्ट किए गए थे। इंडिगो के हैदराबाद से रायपुर, विस्तारा की नई दिल्ली से रायपुर से डायवर्ट किए गए। ये जहाज नागपुर से रायपुर और फिर वापस रायपुर से नागपुर पहुंची है। जहां बताया गया है इंडिगो, अपने यात्रियों के लिए रायपुर ड्रापिंग के लिए बस की व्यवस्था कर रही है विस्तारा की ओर से ऐसी कोई बात न होने से पैसेंजर्स एयरपोर्ट स्टाफ से विवाद पर उतारू हुए। इस पर भी एयरलाइंस कंपनी ने कोई व्यवस्था नहीं की।इसके बाद सभी यात्री डिनर की व्यवस्था करने की मांग की। इस तरह से रात 2 बजे तक काफी हंगामेदार रही। कंपनी की तरफ से कहा गया कि राशि नगद नहीं मिलेगी। जिस ऑनलाइन पेमेंट से टिकट बुकिंग हुई थी, उसी सिस्टम के जरिए टिकट राशि 7 से 10 दिन के भीतर वापस आएगी।
इस पर अधिकांश यात्रियों ने कैब के जरिए रायपुर जाने की इच्छा जताई तो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए कैब बुक कर रायपुर भेजने का निर्णय लिया। वहीं इंडिगो ने बस की व्यवस्था की। इसमें रात 2 बजे 34 से ज्यादा यात्री रायपुर भेजे गए जो सुबह 9 बजे पहुंचे। एक यात्री ने बताया कि दोनों फ्लाइट लगातार देरी और अनिश्चितता के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम से करीब 200 से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए हैं।


