रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मई। अभनपुर पुलिस ने अवैध कैसिनो (जुआ घर)को सील किया। ग्रामीण जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि अभनपुर के के कोलार में स्थित कल्पवृक्ष रिसोर्ट में खोखी जीमखाना क्लब में अवैध रूप से कैसिनो संचालित हो रहा है। रेड में क्लब में पोकर कार्ड्स टेबल और रमी खेलने के लिए ताश की पत्ती और टेबल मिला जिसे सील किया गया है ।
और संचालकों को संचालन से संबंधित समस्त दस्तावेज पेश करने कहा गया । वहां पहुंची पुलिस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि इस कैसिनो को देख कर एक बारगी लगा कि वे लोग सिंगापुर, बैंकाक या नेपाल के केसिनो में तो नहीं आ गए। उसी दर्जे की आधुनिक लकदक करती सुविधाएं। बस फर्क था कि वहां की तरह कैबरे या डिस्को डांसर नहीं दिखे। उसकी जगह गीत गज़़ल की व्यवस्था देखने को मिली। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसके संचालकों ने केसिनो के नाम से लाइसेंस लिया था या नहीं।


