रायपुर

पचेड़ा से डीडी नगर तक मारपीट, नुकीली चीज से हमले की घटनाएं
31-May-2026 8:03 PM
पचेड़ा से डीडी नगर तक मारपीट, नुकीली चीज से हमले की घटनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मई। बीते 48 घंटे में राजधानी के एक छोर पचेड़ा से दूसरे छोर डीडी नगर तक मारपीट, नुकीली चीज से हमले की घटनाएं हुईं। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।

 पुरानी विधानसभा पुलिस के अनुसार शुक्रवार आधी रात पचेड़ा निवासी प्रवीण रात्रे और 3 अन्य ने रामकुमार बघेल 54 और उसकी बहन के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे मारपीट की। बघेल ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई।

राजेन्द्र नगर के पुरैना में  शुक्रवार दोपहर उधारी में दिए पैसे के लेन देन पर विनय वर्मा और दो अन्य साथियों ने दुर्गा चौक गुढिय़ारी निवासी विनय कुंभकार 45 के साथ मारपीट की।

इसी तरह के विवाद में विकास विहार रायपुरा निवासी राजा निषाद, छोटू पाल व अन्य ने नीरज वर्मा 26 के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे नुकीली चीज से हमला कर फरार हो गए।यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

इधर लोधी पारा पंडरी निवासी कविता साहू 34 ने हेमंत साहू 35 पर घरेलू बात पर गाली गलौज मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। संबंधित पुलिस ने सभी मामले धारा 296,115-2,351-2,119-1,3-5 के तहत दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट