रायपुर
पुलिस पर उंगली, आरोपी पकड़ से बाहर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मई। सेजबाहर बस्ती में रात हुए बलवे के दौरान चाकूबाजी में कुछ लोग घायल हुए। मुफ्त में मांगा पैसा न देने पर यह घटना हुई। कुछ अन्य आपसी कहासुनी के दौरान हुई झड़प बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची मुजगहन पुलिस ने
पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर मामला शांत किया। वैसे बस्ती में अभी भी तनाव, है जहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग लेकर लोग थाने पहुंचे थे । इस पर थाना पुलिस की कार्रवाई पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार रात करीब 9.15 बजे सेज बहार के अटल चौक पर यह घटना हुई। जहां सूरज यदु और शैलेष यादव ने ढेरहा वर्मा 33 से पैसे मांगे। ढेरहा ने नहीं दिया तो सूरज ,शैलेष ने गाली गलौज की। ढेरहा ने गालियां मना किया तो दोनों ने मारपीट पर उतारू हो गए। इसकी सूचना पर ढेरहा और सूरज के गांव के लोग पहुंचे और हंगामा किया। देखते देखते बलवा में बदल गया। मौके पर पहुंच पुलिस ने लाठीचार्ज कर नियंत्रित किया। पुलिस ने ढेरहा की रिपोर्ट पर धारा 296,115-2,351-2,119-1,3-5 दर्ज किया है। सूरज शैलेष पकड़े नहीं जा सके हैं।


