रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। विवाहिता ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाई है। उसने पति, सास और ननद के खिलाफ महिला थाना में शिकायत की है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि ससुराली उसे शादी के बाद कम दहेज लाने और मायके से और दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करते थे। शिकायत पर पुलिस ने धारा 85 एवं 3(5) का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
भुनेश्वरी राजपूत वर्तमान में अपने मायके रायपुर में रह रही हैं और प्राइवेट जांब करती है। उसकी शादी 24 अप्रैल 2024 को बिलासपुर के सरकंडा निवासी सोनू उर्फ आर्यवीर ठाकुर के साथ हुआ था।
विवाह के बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। पति, सास और ननद उसे दहेज कम लाने की बात को लेकर ताने देते थे। आरोप है कि उसे घर पर बासी खाना दिया जाता था। विरोध करने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़़त किया जाता था। मायके वालों से बातचीत करने पर धमकाया जाता था।
लगातार प्रताडऩा से मजबूर होकर वह अपने मायके लौट आईं। बाद में जब उन्होंने पति को फोन कर वापस ले जाने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा।
महिला बताया कि जब वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची तो पति जानबूझकर मिलने नहीं आया। इस दौरान सास और ननद उनके शारीरिक बनावट और रूप-रंग को लेकर प्रताडि़त करले थे। तबीयत खराब होने पर भी आराम नहीं करने दिया जाता था। भाईदूज के पर वह अपने मायके लौट आईं। इसके बाद कई बार पति और ससुराल पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें वापस ले जाने से इनकार कर दिया गया।
वह पिछले डेढ़ साल से मायके में रह रही हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सोनू उर्फ आर्यवीर ठाकुर, सास कंचन ठाकुर, ससुर शिव सिंह ठाकुर और ननद सोनिया ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


