रायपुर

पार्थिवी पैसेफिक सोसायटी के 8 वीं मंजिल में लाखों की सेंधमारी
30-May-2026 6:55 PM
पार्थिवी पैसेफिक सोसायटी के 8 वीं मंजिल में लाखों की सेंधमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मई। राजधानी में चोरों के हौसले आठवें माले की ऊंचाई तक बुलंद हैं।टाटीबंध स्थित पार्थिवी पैसेफिक सोसायटी के एक ऐसे ही फ्लैट में लाखों की सेंधमारी कर गए।

मिली जानकारी अनुसार पार्थिवी पैसेफिक निवासी स्वप्नेश्वर हरिचंदन 48 एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वे इस  बहुमंजिले सोसायटी के आठवें माले पर रहते हैं। स्वप्नेश्वर और

परिवार  ग्रीष्मकालीन अवकाश पर अपने घर ओडिशा गए हुए थे। गुरुवार को दोपहर नकाबपोश अज्ञात चोर बंद फ्लैट का ताला तोड़ कर भीतर घुसे। और कमरे में रखी आलमारी से 5 लाख के कीमती जेवर और 5 हजार रुपए नगद ले भागे। नकाबपोश सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।  हरिचंदन ने शुक्रवार देर रात आमानाका थाने में धारा 331,305-ए के तहत नकबजनी का मामला दर्ज कराया।

चारों तरफ से चारदीवारी और सुरक्षा गार्डों से सुरक्षित सोसायटी में चोरी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पूर्व  में भी यहां वारदातें होती रही हैं। बीते एक डेढ़ वर्ष में यहां यह तीसरी चौथी वारदात है।

यहां रहने वाली महिला प्रोफेसर के घर में भी चोरी हुई थी। प्रोफेसर अपने पुत्र के पास गुजरात ग?ई थीं। उस दौरान लाखों की सेंधमारी की थी। सुरक्षित सोसायटी के बंद घरों में चोरी को लेकर निजी सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही और मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। सोसायटी के पीछे ही हावड़ा मुंबई रेल लाइन होने से चोरों के लिए यह सोसायटी मुफीद जगह भी है।


अन्य पोस्ट