रायपुर

गर्मी से मिलेगी राहत,अगले पांच दिन पारा 2-4 डिग्री गिरेगा
30-May-2026 6:54 PM
गर्मी से मिलेगी राहत,अगले पांच दिन पारा 2-4 डिग्री गिरेगा

शाम तक बारिश और अंधड़ का अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मई। गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है। वहीं पांच दिनों में प्रदेश के मौसम में नरमी आने के संकेत हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रायपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक तथा बारिश देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर और पेंड्रा जिलों में अगले दो दिनों तक अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दुर्ग में 44.5 डिग्री, रायपुर में 42.8 डिग्री, बिलासपुर में 42 डिग्री, जगदलपुर में 38.6 डिग्री, पेंड्रा में 37.4 डिग्री तथा अंबिकापुर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा, गरज-चमक तथा बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर और पेंड्रा जिलों में अगले दो दिनों तक अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान दिन में उमस बढ सकती है।


अन्य पोस्ट