रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से सुबह रायपुर लौटे। माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने केरल में वंदेमातरम पर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान पर बघेल ने कहा कि लोकसभा में 'वंदे मातरम' के इतिहास पर चर्चा भी हुई है और लोग वंदे मातरम का पूरा श्लोक गाते हैं। मैं विष्णु देव साय से केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि वे अपने सभी मंत्रियों को खड़ा करके बिना किसी पाठ को देखे पूरा वंदे मातरम' गाने को कहें। बघेल ने कहा, हम कांग्रेस सदस्य हैं। हमारी हर सभा और सम्मेलन 'वंदे मातरम' और राष्ट्रगान से शुरू होता है और इन्हीं के साथ समाप्त भी होता है। बताइए, ये लोग इन्हें कब गाते हैं? क्या वे भाजपा के किसी ऐसे कार्यक्रम का उदाहरण दे सकते हैं, जहां 'वंदे मातरम' गाया जाता हो?
उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को चैलेंज किया कि वे एक साथ बिना देखे पूरा वंदे मातरम् गाकर दिखा दें। उनका कहना था कि कांग्रेस के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम की शुरुआत इसी राष्ट्रगीत से होती है। जिला स्तर के दफ्तरों में भी इसे नियम से गाया जाता है। वहीं बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पहले कभी इसे गाते तक नहीं थे और आज राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं।
केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी देश भर में महाजनसंपर्क अभियान पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को जनता के बीच जरूर जाना चाहिए। लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता उनके जवाब का इंतजार कर रही है। लोग महंगाई, बेरोजगारी पर सवाल पूछेंगे।
अपने दिल्ली दौरे पर बताया कि उन्होंने बताया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े और केसी वेणुगोपाल के साथ लगभग तीन घंटे की मैराथन बैठक हुई। बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। पंजाब में चुनाव के कुछ महीने बचे हैं, उसकी तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।


