रायपुर
नरदहा में शुक्रवार दोपहर सडक़ हादसा, एक मृत दो घायल
29-May-2026 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कार और बाईक सवार आमने-सामने भिड़े
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई। शहर से लगे नरदहा में शुक्रवार दोपहर भीषण सडक़ हादसा हो गया। इसमें अज्ञात कार और बाइक में आपस में सीधे भिड़ गए। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई 2 अन्य घायल हैं। घटना के बाद
कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुरानी विधानसभा पुलिस मौके पर पंचनामा कर मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ये तीनों नरदहा से अपने गांव सकरी जा रहे थे। विधानसभा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से फरार कार चालक की पहचान कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


