रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई। फुल ऑफ म्यूजिक रायपुर ने गत दिवस येसुदास हिट्स आयोजित किया। इस संगीतमय कार्यक्रम ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। कार्यक्रम के आयोजक एवं गायक प्रदीप साहू मंच संचालक जी. भूषण राव ने अपनी शानदार एंकरिंग और गायन से कार्यक्रम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में सुनैना- प्रदीप साहू माना हो तुम-जी. भुषण राव कहां से आये बदरा- मल्ली राव, डॉ. कृति गुप्ता, तेरी तस्वीर-सत्यम राव, तू जो मेरे सुर में मोहिनी मलेवार, श्रीनिवास राव, खुशियां ही खुशियां हो-हरीश माखीजा, पूजा सिंह, मधुबन खुशबू देता है मोनिका तिवारी, मोहब्बत बड़े काम की चीज है- मनीष झा, संजय वर्मा, मोहिनी मलेवार, आज से पहले आज से ज्यादा राजय वर्मा तेरी छोटी सी इक भूल बजरंग बंसल के गीतों की प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि विजय दम्मानी विशेष सहयोगी हीरानंद दुल्हानी (पप्पू) का भी योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रोता दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर कलाकारों का अभिवादन करते नजर आए।


