रायपुर

पद्मश्री गोड़बोले दंपत्ति साय-चौधरी से मिलीं
29-May-2026 8:16 PM
पद्मश्री गोड़बोले दंपत्ति साय-चौधरी से मिलीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी दंपति डॉ. सुनीता गोडबोले और डॉ. रामचंद्र गोडबोले ने आत्मीय मुलाकात की । इस दौरान उनके द्वारा बस्तर और जनजातीय समाज के बीच चार दशकों से अधिक समय से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। मुलाकात के दौरान गोडबोले दंपति ने मुख्यमंत्री को बताया कि बस्तर और बस्तरवासियों से हमें गहरा प्रेम है। हम गोंडी और हल्बी में उनसे संवाद करते हैं, यही हमारी संस्कृति है और अब हम बस्तर नहीं छोडऩा चाहते हैं।  मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आत्मीय भावना को बस्तर, उसकी संस्कृति और जनजातीय समाज के प्रति गहरे समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह केवल सेवा का विषय नहीं, बल्कि मानवीय आत्मीयता, संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता की दुर्लभ मिसाल है।

मुख्यमंत्री  साय ने  कहा कि उनका पद्मश्री सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश, विशेष रूप से बस्तर, जनजातीय समाज और बस्तरवासियों के सम्मान का विषय है।श्री साय ने कहा कि सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल बने गोडबोले दंपति का सम्मानित होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है।

साय ने विश्वास व्यक्त किया कि गोडबोले दंपति की समर्पण और सेवा की भावना पूरे छत्तीसगढ़ में जनसेवा और सामाजिक जागरूकता की नई चेतना को मजबूत करेगा।

 इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि डॉ. रामचंद्र  गोडबोले और श्रीमती सुनीता गोडबोले ने बस्तर के अत्यंत दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के स्वास्थ्य सुधार, कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उनका यह समर्पण और सेवा भाव आज के पूरे समाज के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है।


अन्य पोस्ट