रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के टीवी पर एंड आते हैं जिसमें अस्पताल में भर्ती मरीज के खर्च का तुरंत भुगतान किया जाता है। लेकिन हकीकत इससे कहीं विपरीत है। रायपुर में तीन वर्ष से किश्त (प्रीमियम)वसूलने के बाद
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने अपने पॉलिसीधारक को बीमा सहायता देने से इनकार कर दिया है। इस मामले की पीडि़त महिला ने न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पीडि़त महिला मरीज कृष्णा छाबडिय़ा ने बताया कि वो पिछले 3 सालों से स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नियमित रूप से जमा कर है। हाल ही में उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन द्वारा रायपुर स्थित वेंकटेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती होने के पश्चात इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा कंपनी से कैशलेस सुविधा और बीमा सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन कंपनी द्वारा लगातार अलग-अलग कारण बनाकर सहायता देने से इनकार किया। जबकि कृष्णा छाबडिय़ा की पॉलिसी पूरी तरह लाइव है, समय-समय पर सभी प्रीमियम जमा करती रही हैं। बीमारी की गंभीर स्थिति में इस प्रकार का व्यवहार स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा करना अत्यंत मानसिक, आर्थिक एवं भावनात्मक पीड़ा को बताता है।


