रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मई। राजधानी के जिला अस्पताल समेत हमर अस्पताल अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड प्रेशर (बीपी) की दवा उपलब्ध नहीं है। बताया गया है कि उपलब्ध बीपी टेबलेट की एक्सपायरी पांचवें महीने यानी चालू महीने तक थी।यह दवा भी खत्म हो गई है।
मरीजों को सब्सिट्यूट दवा लेने कहा जा रहा है नहीं लेने वालों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा। हमर अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि यह दवा जिला अस्पताल में भी नहीं है।
इसकी छानबीन पर मालूम हुआ कि न केवल बीपी बल्कि कई अन्य दवाएं भी खरीदी नहीं जा सकीं हैं।इससे मरीजों को भी नहीं दिया जा रहा। बताया गया है कि खरीदी सप्लाई का अधिकार दवा निगम को दे दिए जाने के बाद से यह संकट बढ़ गया है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. मिथलेश ने कहा कि वे कल दफ्तर जाकर इस मामले का परीक्षण करेंगे।
वैसे जिला अस्पताल के रूटीन मरीजों का कहना है कि पंडरी अस्पताल तो नाम का यह गया है। यह रेफरल सेंटर बन कर रह गया है। पंडरी आने वाले नेत्ररोगियों को आपरेशन के लिए माना, गर्भवतियों को डिलीवरी के लिए कालीबाड़ी और नसबंदी के लिए आयुर्वेदिक कालेज अस्पताल भेज कर जिला अस्पताल के डाक्टर, स्टाफ केवल ड्यूटी बजा रहा है।


