रायपुर

पुराने निगम मुख्यालय में बनेगा कांप्लेक्स,एमआईसी की मंजूरी
28-May-2026 7:11 PM
पुराने निगम मुख्यालय में बनेगा कांप्लेक्स,एमआईसी की मंजूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मई। महापौर मीनल चौबे ने बुधवार को एमआईसी की बैठक ली। नए आयुक्त संबित मिश्रा के लिए यह पहली बैठक रही।इसमें 27 एजेण्डों पर  चर्चा कर निर्णय लिए गए।

 निगम के पुनरीक्षित पद संरचना (सेट अप)के प्रकरण पर विचार उपरांत स्वीकृति दी गई।लाभांडी संकल्प सोसायटी के रहवासियों द्वारा की जा रही मार्गप्रकाश व्यवस्था की मांग पर  44 लाख 85 हजार 96 रू. प्राक्कलन की  स्वीकृति दी। जयस्तंभ चौक मालवीय रोड स्थित पुराने नगर निगम भवन परिसर में पीपीपी मॉडल पर भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई।

केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना अर्बन चैलेंज फंड अंतर्गत कराये जाने के प्रस्ताव अर्बन चैलेंज फंड अंतर्गत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत शेयर भारत सरकार द्वारा प्रदत्त किया जाता है। महादेव घाट के जीर्णोद्धार कार्य  मेसर्स रायपुर कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड से प्राप्त न्यूनतम दर 16 करोड 61 लाख 58 हजार 137 रू. के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। कवितानगर एमएमएम जूनियर स्कूल के सामने से होते हुए सुरेश पिंजवानी के निवास के सामने आरसीसी नाला चौडीकरण कार्य की स्वीकृति दी। इस पर 1 करोड 50 लाख 69 हजार 888  खर्च होंगे।

एमआईसी ने  27 पृथक- पृथक कैटेगरी में निवासरत लगभग 7 लाख दिव्यांगजनो के लिए  दलदल सिवनी के स्थान पर सिद्धार्थ चौक टिकरापारा स्थित सिद्धार्थ कालोनी नरैया तालाब की समीप  किये जाने की  स्वीकृति दे दी। इस पर  9 करोड 95 लाख 76 हजार 285 रु. की लागत आएगी। टाटीबंध मिडिल स्कूल वार्ड कमांक 21 में नवनिर्मित महतारी सदन के संचालन के लिए  महाराष्ट्र मंडल से प्राप्त अधिकतम दर 61 हजार रू.निगम के कोष में जमा करने पर स्वीकृति प्रदान की गई। सद्दानी चौक से कोतवाली चौक मार्ग का नामकरण स्व. श्री ओमप्रकाश पुजारी के नाम से करने के  सामान्य सभा की आगामी बैठक में रखने के निर्देश दिये गये।

 

अर्बन प्लानर - 25 लाख में 4 नई नियुक्तियां

लोक कर्म विभाग योजना शाखा के प्रस्ताव अनुसार 1 अर्बन प्लानर, 2 कार्यकारी सहायक, 1 तकनीकी सहायक की प्लेसमेंट के माध्यम से 1 वर्ष हेतु नियुक्ति करने मानदेय के लिए 25 लाख 33 हजार 560 रू. की स्वीकृति दी गई।

ब्राम्हणपारा में आरआरआर सेंटर उद्घाटित

नगर निगम जोन 4 के ब्राम्हणपारा स्थित धोबीपारा उद्यान परिसर के समीप आरआरआर सेंटर नये स्वरूप में प्रारंभ किया गया।  उद्घाटन करते हुए महापौर मीनल चौबे ने कहा कि आरआरआर सेंटर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण अवधारणा है। विश्व पर्यावरण दिवस  5 जून को सभी नागरिक अपने घर में उपयोग में ना आने वाली वस्तुओं को आरआरआर सेंटर में पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने एवं जरूरतमंद लोगो के चेहरो पर मुस्कान लाने जमा करने का कष्ट करें।  आरआरआर सेंटर में नगर निगम रायपुर द्वारा एक ई बैटरी वाहन उपलब्ध कराया गया है जो  जोन 4  के  सभी 7 वार्डो में जाकर वहां से रहवासी नागरिकों के घरों से अनुपयोगी वस्तुएं संग्रह करके लाने का कार्य करेगा।


अन्य पोस्ट