रायपुर

पणमोकार मंत्र जाप एवं विनयांजलि
28-May-2026 7:09 PM
पणमोकार मंत्र जाप एवं विनयांजलि

रायपुर, 28 मई। श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में  बुधवार को शाम 7:30 बजे एक विशेष पणमोकार मंत्र जाप एवं विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विश्व में हो रही हिंसा के शिकार मूक प्राणियों और रीवा में दिवंगत जैन साध्वियों आर्यिका श्रुतमति एवं आर्यिका उपशममति को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ट्रस्ट कार्यसमिति, आदिनाथ दिगम्बर जैन महिला मंडल (मालवीय रोड, ) के सदस्यों सहित जैन समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अत्यंत अनुशासित और भक्तिमय माहौल में जीवों के प्रति दया और पूजनीय संतों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।


अन्य पोस्ट