रायपुर
बालोद में बनेगा जिला व्यापार उद्योग केन्द्र भवन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के आगामी शैक्षणिक सत्र जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आवश्यक सामग्री क्रय करने की अनुमति समेत अन्य व्यवस्थाओं को सीएसआईडीसी के संचालक मंडल बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता निगम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की। उद्योग भवन में आयोजित इस बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार, उद्योग संचालक प्रभात मलिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बालोद जिले में नए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कार्यालय भवन के निर्माण तथा राजनांदगांव में इंडस्ट्रियल फैसिलिटेशन कॉम्प्लेक्स के निर्माण को स्वीकृति दी गई। बैठक में औद्योगिक अधोसंरचना को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।


