रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर प्रेस क्लब 30 मई को पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव आयोजित कर रहा है । यह कार्यक्रम चार सत्रों में होगा। प्रथम सत्र शुभारंभ सत्र होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। द्वितीय सत्र हिंदी प्रिंट मीडिया की 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा एवं उसकी भूमिका पर केंद्रित रहेगा। तृतीय सत्र इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं न्यू मीडिया की संभावनाओं और चुनौतियों पर आधारित होगा, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ एवं विभिन्न संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे।
इसके अतिरिक्त एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पत्रकार साथियों की प्रस्तुतियों के साथ संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरा आयोजन वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर, सुंदर सदन में होगा।
पंडित शुक्ल की परंपरा पर संगोष्ठी
रायपुर। छत्त्तीसगढ़ मित्र और कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल की ओर से हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल और कान्यकुब्ज समाज के गौरव हिंदी पत्रकारिता के जनक पं. जुगल किशोर शुक्ल की परंपरा पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम 30 मई को शाम
6:00 बजे से कांफ्रेंस हॉल, आशीर्वाद भवन, रायपुर में आयोजित किया गया है। समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित
डॉ. सुधीर शर्मा छत्तीसगढ़ मित्र ने बताया
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खंडवा के राष्ट्रीय स्तर के ललित निबंधकार डॉ. श्रीराम परिहार होंगे। अध्यक्षता शशांक शर्मा अध्यक्ष हिंदी साहित्य अकादमी तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुशील त्रिवेदी होंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मित्र के मई अंक का विमोचन भी होगा।


