रायपुर

सीएसपीडीसीएल का ईई निलंबित
26-May-2026 5:54 PM
सीएसपीडीसीएल का ईई निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मई। गुढिय़ारी स्थित सीएसपीडीसीएल मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट ऑफिस में पदस्थ कार्यपालन अभियंता मुरली मौर्या को निलंबित कर दिया गया है। मोर्या का  एक ठेकेदार से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है । दावा है कि ठेकेदार बिलासपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक है मौर्या उससे काम करने और बिल के एवज में पैसा ले रहे हैं। इसके बाद ठेकेदार कुछ पैसा निकाल उसी ऑफिस में कार्यरत दो प्लेसमेंट कर्मचारियों को दे रहा है। बाद में एक राशि एक अन्य अधिकारी को दी थी ।

यह लेन देन मौर्य अपने केबिन में बैठे कर रहा था। जो चीफ इंजीनियर के कमरे से लगा हुआ है। इसके बाद मंगलवार दोपहर बिजली कंपनी के एचआर विभाग से उसके निलंबन का आदेश जारी किया गया। बताया गया कि मौर्या किन्हीं साहब के लिए यह रकम ले रहा था। यह कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट