रायपुर

रूपरंग को लेकर डॉक्टर पति ने सताया, महिला ने लिखाई प्रताडऩा की रिपोर्ट
25-May-2026 6:25 PM
रूपरंग को लेकर डॉक्टर पति ने सताया, महिला ने लिखाई प्रताडऩा की रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 मई। महिला डॉक्टर के साथ उसके पति और ससुरालियों द्वारा उसके रूपरंग को लेकर ताने और तलाक के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी है कि शादी के बाद पति उसके रूपरंग को लेकर उसे प्रताडि़त करता था। जिस पर उसके सास-ससुर भी उसका सपोर्ट करते थे। इस बीच शरीरिक और मानसिक प्रताडऩा से परेशान होकर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

डॉ. अंकिता तिवारी ने शिकायत में बताया कि वह 13 मई से किराए  के मकान में रह रही हैं। बालाजी डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल मोवा में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनका विवाह 21 नवंबर 2016 को डॉ. क्षितिज द्विवेदी निवासी स्वर्णभूमि विधानसभा रोड रायपुर के साथ विवाह हुआ था।

विवाह के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए इंदौर चली गई थीं और वर्ष 2018 में वापस रायपुर आकर पति के साथ रहने लगीं। इस दौरान पति उसे साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था।  मानसिक रूप से प्रताडि़़त किया जाता रहा।

डॉ. अंकिता ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ गाली-गलौच कर तलाक की धमकी और घर से निकालने की बात कहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पति बिना जानकारी दिए बाहर चले जाते थे तथा पारिवारिक कार्यक्रमों में भी साथ नहीं ले जाते थे। यहां तक कि उनकी बहन की शादी में भी शामिल नहीं हुए। ससुराल पक्ष जब वह अस्पताल जाती थी, तो घर की चाबी तक नहीं देते थे। इस कारण कई बार घर के बाहर रहना पड़ता था। 7 मई की सुबह योग के दौरान पति ने उनके शारीरिक स्वरूप को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। जिससे उसे चोट आई। महिला थाना में शिकायत दिए जाने के बाद परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत  दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट