रायपुर
मंगलवार शाम कैबिनेट की बैठक
25-May-2026 6:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई। सीएम विष्णु देव साय ने कल मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।जो शाम 6 बजे से मंत्रालय में होगी। पहले यह बैठक दोपहर होने वाली थी। प्रदेश में जारी सालाना सुशासन तिहार के बीच यह पहली बैठक होगी। इससे पहले बीते दो साल में नहीं होती रही है। सीएम ने अब तक 11 जिलों का दौरा कर लिया है।
कल इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री के बस्तर दौरे और सीएम के दिल्ली दौरे में मिले निर्देशों पर नीतिगत निर्णय हो सकते हैं। साथ ही मप्र की तरह तबादला नीति पर भी निर्णय संभव है। वहीं कर्मचारियों और पेंशनरों के बढ़ते दबाव को देखते हुए महंगाई भत्ते की बकाया 2त्न की किश्त पर भी निर्णय संभव है। सीएम साय कल दिल्ली से लौट रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


