रायपुर

इस बार 10 प्रतिशत ब्रोकन पर ही राइस खरीदेगी सरकार
25-May-2026 6:24 PM
इस बार 10 प्रतिशत ब्रोकन पर ही राइस खरीदेगी सरकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 मई। 10 प्रतिशत ब्रोकन राइस (कनकी) के उपार्जन को लेकर एफसीआई और खाद्य विभाग ने बुधवार को राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वर्कशॉप आयोजित कर रहा है। अब तक की जानकारी अनुसार मिलर्स इस नीति से सहमत नहीं हैं। वैसे यह योजना पिछले साल पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में विफल रही है।

मिली जानकारी अनुसार यह वर्कशॉप बुधवार को सर्किट हाउस के सभागृह में होगी। इसमें एफसीआई के  महाप्रबंधक ,एमडी मार्कफेड भी शामिल होंगे।

इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि देश में एथनाल उत्पादन को बढ़ावा देने के केंद्र के फैसले के बाद खाद्य विभाग ने नया नियम जारी किया है। इसके मुताबिक उपार्जित चावल का 10 फीसदी ब्रोकन वाला चावल हितग्राही मूलक योजना के लिए लेगी। अब तक  25 प्रतिशत ब्रोकन मान्य किया जाता रहा है। इससे चावल भंडारण के लिए जगह भी कम लगेगी। एफसीआई और राज्य का नान, मार्कफेड भी  गोदामों की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे करके

इस तरह से  कुल उपार्जन का 25 फीसदी चावल की ऐसे खपत की जाएगी। एक  बोरे में 15 किलो चावल ऐसे ही निकल जाएगा। सरकार इस समय 67 फीसदी अरवा और 68 प्रतिशत उसना चावल लेती है ?। इसमें अब 10 फीसदी ब्रोकन लेगी। इस नीति के तहत पिछले साल पंजाब और एक दो राज्यों में उपार्जन किया गया था लेकिन वहां मिलर्स को दिक्कतें हुईं थीं।  छत्तीसगढ़ में इसे लागू करने की तैयारी है और इसी पर चर्चा की जाएगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि हम पहले अफसरों की सुनेंगे फिर बैठक कर निर्णय लेंगे। यह भी बताया गया है कि  गोदाम की कमी झेल रहे एफसीआई,नान वाले चाहते हैं कि मिलर्स चावल अपने पास रखें। एथनाल उत्पादकों की खरीदी के लिए टेंडर होने के बाद सीधे मिरर्स से ही उठाव कराया जाएगा। बता दें कि मिलर्स भी जगह के संकट से जूझ रहे हैं ?। 

 मिलर्स से चर्चा से पहले  खाद्य विभाग कल मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस पर चर्चा हो सकती है।  एसोसिएशन के सचिव कांतिलाल भुतड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 10 फीसदी ब्रोकन संभव नहीं है। मिलर्स के पास ऐसी मशीनें नहीं हैं जिनसे कनकी कम निकले। यह पंजाब,हरियाणा जैसे राज्यों में भी मंजूर नहीं किया गया था। कल की बैठक में एसोसिएशन के 50 से अधिक पदाधिकारी शामिल होंगे।

एक खेल यह भी -

यह भी बताया गया है कि एफसीआई एथनाल उत्पादकों को चावल 21-2200 रूप?ए में दे रहा है। और उत्पादक इस चावल का उपयोग न कर उसे 2650-2680 की दर पर राशन बाजार में बेच रहे हैं। उन्हें 21-2200 में कनकी (खंडा) मिल रहा है। उसका उपयोग एथनाल के लिए कर रहे हैं। कनकी चावल में स्टार्च ( माढ़) अधिक निकलता है, जो एथेनॉल के लिए माकूल माना गा है।


अन्य पोस्ट