रायपुर

सीएसईबी को अभा क्रिकेट, टेटे की मेजबानी
25-May-2026 6:23 PM
सीएसईबी को अभा क्रिकेट, टेटे की मेजबानी

अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की बैठक में बना फिक्चर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 मई। अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड (एआईईएससीबी) की 48 वीं वार्षिक साधारण सभा की दो दिवसीय बैठक रविवार को हुई। बैठक में आगामी वर्ष के लिए

 छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज को अखिल भारतीय क्रिकेट और टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई। बैठक में देश भर की विद्युत कंपनियों एवं विद्युत मंडलों के इस वर्ष के खेल कैलेंडर तथा वित्तीय लेखा - जोखा का अनुमोदन किया गया  ।

 परिषद के अध्यक्ष  संजीव कुमार कटियार ने   कहा कि  बीते वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर पॉवर सेक्टर कर्मियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए बधाई दी।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ईडी के एस मनोठिया ने बताया कि एजीएम के दौरान वित्त वर्ष 2025 -26 का लेखा - जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जिससे आगामी वर्ष में अखिल भारतीय विद्युत खेल स्पर्धाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके।   48 वीं एजीएम के दौरान पॉवर कंपनियों में विभिन्न स्तर पर भर्तियों में खेल कोटे में वृद्धि संबंधी विषय पर भी चर्चा की गई ।

वर्ष 2026-27 के लिए अखिल भारतीय खेल स्पर्धाओं की मेजबानी का अवसर विभिन्न पावर कंपनियों एवं विद्युत मंडलों को  दिया जाना प्रस्तावित किया गया। इसमें क्रिकेट और टेबल टेनिस की मेजबानी छत्तीसगढ़ को, एथलेटिक्स, बॉल बैडमिंटन, कैरम और बास्केटबॉल की मेजबानी आंध्र प्रदेश, शतरंज की असम, कबड्डी की तेलंगाना,  पॉवर लिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग की कर्नाटक, लॉन टेनिस और बैडमिंटन की केरलम, फुटबॉल की उत्तर प्रदेश , महिला खेल एवं बास्केटबॉल की तमिलनाडु, ब्रिज की पुडुचेरी तथा हॉकी एवं वॉलीबॉल की मेजबानी पश्चिम बंगाल को दिया जाना प्रस्तावित है।

महासचिव तथा एआईईएससीबी के  सलाहकार  महेंद्र सिंह चौहान ने एजीएम के लिए का आभार व्यक्त किया।  एआईईएससीबी के   एजीएम के दौरान महासचिव के आर शिवकुमार , पूर्व अध्यक्ष सुरेश कैमल,  कोषाध्यक्ष  इमरान उल हक समेत बोर्ड के अन्य पदाधिकारी एवम छत्तीसगढ़ केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट