रायपुर

31 मई को महामाया मंदिर में स्वास्थ्य शिविर
25-May-2026 6:23 PM
31 मई को महामाया मंदिर में स्वास्थ्य शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 मई। श्री राजराजेश्वरी महामाया देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के तत्वाधान में एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 31 मई रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुरानी बस्ती मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन में आयोजित किया गया है।

इसके लिए नि:शुल्क अग्रिम पंजीयन भी कराया जा रहा है। न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी एवं मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि शिविर में  महिला चिकित्सक डॉ रिचा जैन चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. गरिमा राजिमवाले वैरीकोस वेन्स विशेषज्ञ के साथ डॉ. कुणाल ओस्तवाल हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. सिद्धार्थ साहू न्यूरो विशेषज्ञ एवं डां. अभिषेक तिवारी हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे।  शिविर में विभिन्न प्रकार के जांच किए जाएंगे। इस संबंध में मंदिर के मोबाइल नंबर7389664779, 7000808040 तथा चिकित्सकों के नंबर में 98271-66047 एवं 98271-66923 पर संपर्क किया जा सकता है। मंदिर की व्यवस्था के संबंध में लेखा प्रबंधक पंडित भावेश शुक्ला तथा कार्यालय में उपस्थित कर्मचारी मंदिर के प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद शर्मा से कार्यालय अवधि प्रात: 9 से 1 बजे तक तथा संध्या 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक शिविर के संबंध में संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट