रायपुर

पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को पीएम सूर्य घर योजना में विशेष राहत देने की मांग
25-May-2026 6:21 PM
पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को पीएम सूर्य घर योजना में विशेष राहत देने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 मई। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव एवं प्रदेश महामंत्री प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने  पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधा एवं अतिरिक्त राहत देने की मांग की है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में  नामदेव एवं प्रदेश महामंत्री त्रिवेदी ने कहा कि देश का पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक वर्ग सीमित एवं निश्चित आय पर जीवन-यापन करता है। लगातार बढ़ती महंगाई, स्वास्थ्य व्यय तथा अन्य आवश्यक खर्चों के कारण अधिकांश पेंशनरों के लिए सोलर संयंत्र की प्रारंभिक लागत वहन करना कठिन  है।

महासंघ ने पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों के हित में केंद्र सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं। इनमें पेंशनरों हेतु अतिरिक्त विशेष सब्सिडी, ब्याजमुक्त अथवा रियायती श्वरूढ्ढ सुविधा, योजना में प्राथमिकता श्रेणी, आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाना, जिला स्तर पर विशेष सहायता केंद्र एवं हेल्पडेस्क स्थापित करना तथा अधिकृत एजेंसियों एवं विक्रेताओं की सूची सार्वजनिक करने जैसी मांगें शामिल हैं।

 महासंघ प्रदेश के संरक्षक अनुराग पाण्डेय रिटायर्ड आईएएस, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा प्रदेश, उपाध्यक्ष क्रमश: एन आर साहू, आलोक त्रिवेदी,श्रीमति द्रौपदी यादव,लोचन पांडेय, जे पी शुक्ला, राजेश तिवारी, अब्दुल सत्तार खान, प्रदीप सोनी महामंत्री अनिल गोल्हानी , संगठन मंत्री टी पी सिंह, अरुण तिवारी, आदि ने कहा है कि यदि पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को विशेष राहत प्रदान की जाती है तो इससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।


अन्य पोस्ट