रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई। आर्ट होम संस्था द्वारा 1 मई से जारी ग्रीष्मकालीन महिला एवं बाल चित्रकला शिविर में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और कलात्मक कृति का एवं चित्रों की सामूहिक प्रदर्शनी कल मंगलवार को आयोजित की गई है । चित्रकला शिविर प्रदर्शनी के अंत में मुख्य अतिथि मोहन तिवारी, अध्यक्ष प्रेस क्लब के द्वारा समस्त प्रशिक्षु को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया जायेगा। चित्रकला शिविर में प्रशिक्षु शैली झाबक, ईशानवी दीवान, सानवी तिवारी, अनुभूति शुक्ला, अनुष्का शुक्ला, अनिका अरोरा, अश्विका अग्रवाल, ऐश्वर्या अग्रवाल, शबाहत शरीफ, रफत शरीफ, पहल चतुर्वेदी, शिवांगी जगत, इशु मेमन, आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं। इन्हें मुख्य रूप से नरेश वाढेर, संस्थापक, आर्ट होम संस्था एवं अध्यक्षा, आर्ट होम संस्था श्रीमती जयश्री भगवानानी ने प्रशिक्षित किया गया। बच्चों ने चित्रकारी की बारीकियां समझी एवं बोतल से फ्लावर पाट, लिप्पन आर्ट, मधुबनी , एक्रेलिक पेंटिंग्स आदि में पारंगत हुए। सोमवार को आयोजित चित्रकला स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को भी मंगलवार को प्रात: 7:30 से 10 बजे तक पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।


