रायपुर

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसी ईडी से मिले
24-May-2026 7:59 PM
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसी ईडी से मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मई। बिजली बिलिंग, और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को पावर कंपनी के अफसरों से चर्चा की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर  उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया।

सीएसपीडीसीएल के रायपुर ईडी संजीव सिंह, और शहर के सभी ज़ोन के मुख्य कार्यपालिक अधिकारियों के साथ आयोजित की गई।

बैठक में शहर की बिजली व्यवस्था, उपभोक्ताओं की समस्याएं, स्मार्ट मीटर, बिलिंग संबंधी शिकायतों तथा विभिन्न वार्डों में विद्युत सेवाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, शिव सिंह ठाकुर सहित रायपुर शहर कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट