रायपुर
रायपुर, 24 मई। आगामी 5 जुलाई को भोपाल में आयोजित प्रतिष्ठित समारोह में लेखक,कवि,चिंतक, स्तंभकार, पत्रकार संजीव कुमार ठाकुर को राष्ट्रीय गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता/ साहित्य शिखर सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष छत्तीसगढ़ के साहित्यकार, कवि संजीव कुमार ठाकुर का चयन राष्ट्रीय गणेश शंकर विद्यार्थी साहित्य तथा पत्रकारिता के लिए किया गया है। इस आशय की लिखित सूचना निर्दलीय प्रशासन के संचालक/प्रकाशक द्वारा दी गई।
निर्दलीय प्रकाशन निरंतर 45 वर्षों से दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्र प्रकाशित करते आ रहा है, इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय मासिक पत्रिका का प्रकाशन भी किया जाता है। उनके सभी प्रकाशन में संजीव ठाकुर की कविताएं तथा आलेख निरंतर कई वर्षों से प्रकाशित होते आ रहे हैं। उनके निरंतर प्रकाशन की उपलब्धि के फलस्वरूप यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यह प्रकाशन जयप्रकाश नारायण की प्रेरणा से स्थापित किया गया था। उल्लेखनीय है कि श्री ठाकुर निरंतर 35 वर्षों से साहित्य की सेवा कर रहे हैं।