रायपुर

आईपीएल सट्टा : 4 सटोरिए पकड़ाए, कार, 6 मोबाइल 48 हजार जब्त
24-May-2026 7:56 PM
आईपीएल सट्टा : 4 सटोरिए पकड़ाए, कार, 6 मोबाइल 48 हजार जब्त

रायपुर, 24 मई। आईपीएल के प्ले आफ दौर में  आनलाइन सट्टा जम कर चल रहा है। पुलिस ने कल रात अमलीडीह इलाके में कार में  बैठ कर कंप्यूटर पर सट्टा बुक कर रहे 4 सटोरिया पकड़ाए। ये लोग पंजाब और एलएसजी के बीच मैच था।

न्यू राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार अलौकिक नाम के पास रात 11 बजे कार सवार 4 सटोरिया आनलाइन सट्टा बुक कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेर कर पकड़ा। पूछताछ में इन लोगों ने अपने नाम सौरव मुकीम 30, करण, शेख आसिफ, इमाम अहमद बताया। इनसे 6 मोबाइल, 48 हजार रूपए और कार जब्त किया। इनके विरुद्ध धारा 7 जुआ एक्ट और 112 का अपराध दर्ज किया गया।

मास्टरमाइंड खाईवाल अमित जंघेल, मोंटू हिरासत में

इधर, रायगढ़ पुलिस के इनपुट पर राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का मास्टरमाइंड खाईवाल अमित जंघेल समेत मोंटू को  हिरासत में लिया है। अमित जंघेल  ऑनलाइन सट्टे का बहुत पुराना मास्टरमाइंड हैं।स्टेशन लोधीपारा, गुढिय़ारी, श्रीनगर,गौंगांव, कोटा, रामसागरपारा, बढ़ईपारा और फाफाडीह इलाके में आईडी देकर  सट्टा खिलवाता रहा है। अमित का पार्टनर मोंटू एमजी  रोड पर पान दुकान की आड़ में  ऑनलाइन सट्टे का काम करता है। दोनो के तार एमएन  गैंग से जुड़े है।


अन्य पोस्ट