रायपुर

सप्ताह भर से खूब तप रहा सूर्य, 5 दिन और तपेगा
24-May-2026 7:55 PM
सप्ताह भर से खूब तप रहा सूर्य, 5 दिन और तपेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मई। प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार बने रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम  सप्ताह भर से जारी है।  रविवार को भी सूर्य बस्तर से सरगुजा तक खूब तपा । मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक के लिए हीटवेव का पूर्वानुमान जारी किया है। 33 जिलों के लिए अलग अलग यलो आरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मिनटों में सन बर्न का खतरा बताया है।

  प्रदेश में कल 25 मई को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।  प्रदेश में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहेगी।प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

रविवार दोपहर 2.30 बजे दर्ज तापमान

अंबिकापुर 41.0

बिलासपुर 43.4

पेंड्रा 41.0

रायपुर 43.6

जगदलपुर 43.0

रातें भी 26-29 डिग्री में गुजर रहीं

रविवार रात कोरिया 26.4, रायगढ़ 26, बिलासपुर 27, दुर्ग 26.8, गरियाबंद - बस्तर 26.7, रायपुर 28.4 और राजनांदगांव 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

25 से नौतपा भी

 कल से नौतपा भी शुरू हो रहा है। इसी दौरान मानसून भी 27 मई को देश में केरल तट से टकराएगा। इसके  10 जून के बाद ही रायपुर आने के संकेत हैं।


अन्य पोस्ट