रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मई। प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने तीसरे दिन भी अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
वहीं रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद और जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण दिन के समय सडक़ें सुनसान नजर आने लगी हैं के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान ग्रीष्म लहर (हीट वेव) चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने तथा सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री अधिक होने पर हीट वेव की स्थिति बनी हुई हैै।
ढाई बजे का तापमान
रायपुर 43.8, बिलासपुर 44. पेंड्रा 41.4, अंबिकापुर 41, जगदलपुर 42.4 डिग्री।


