रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मई। भाठागांव बस स्टैंड में बस निकालने की बात को लेकर ट्रेवल्स कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गया। हीरापुर जरवाय बीएसयूपी कॉलोनी निवासी मोहम्मद वसीम ने पुलिस को बताया कि वह मुस्कान ट्रेवल्स में काम करता है। शुक्रवार की दोपहर गेट नंबर-1 पर सांई ट्रेवल्स में काम करने वाले सुलतान हुसैन से बस निकालने को लेकर विवाद कर दिया।
सके बाद सुलतान वहां से चला गया, जो कुछ देर बाद अपने अन्य साथी के साथ वहां आकर मोहम्मद वसिम से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हाथ-मुक्कों और बेल्ट से मारपीट किया गया।
युवक पर ईंट से हमला, सिर फूटा
पुरानीबस्ती इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अश्वनी नगर निवासी विक्की ने पुलिस को बताया कि वह प्लम्बर का काम करता है शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे वह लाखेनगर से पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जगन्नाथ मंदिर गौरी चौरा अश्वनी नगर के पास मोहल्ले के रमेश साहू और सुरेश साहू मिले। दोनों ने पुरानी बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रमेश साहू ने ईंट के टुकड़े से उस पर हमला कर दिया। वहीं सुरेश साहू ने हाथ-मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। हमले में विक्की के सिर पर चोट आई।


