रायपुर

पुराने बदमाश ने महिला पर तलवार से हमला किया
23-May-2026 6:21 PM
पुराने बदमाश ने महिला पर तलवार से हमला किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मई। जलविहार में पुराने बदमाश ने तलवार से हमला किया। इस बदमाश ने महिला पर वार किया। इस घटना को लेकर वायरल वीडियो में उसे महिला के पैरों में हमला करते देखा जा सकता है।

इस हमलावर का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है। अपनी पहचान छिपाने आरोपी चेहरे पर नकाब बांधकर आया था।

घायल महिला और परिजनों ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया मामला है। महिला का इलाज चल रहा है वह खतरे से बाहर है। 24 घंटे बाद भी हमलावर पुलिस पकड़ से दूर है।


अन्य पोस्ट