रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मई। दूसरी शादी करने पति ने अपनी पहली पत्नी को तलाक के लिए दबाव बनाने के मामले में महिला ने थाना जाकर पति और ससुरालियों के खिलाफ प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 85 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जूली तांडी ने बताया कि वह वर्तमान में अपने मायके आरवीएच कॉलोनी जागृति नगर रायपुर में रह रही हैं। उनकी शादी 11 मार्च 2022 को अर्जुन नगर स्थित मोतीबाग चौक के पास अभिमन्यु तांडी के साथ हुआ था। शादी के दो साल बाद से उनके पति का अन्य महिला के साथ संबंध रखने लगा। और उसे तलाक देने के लिए बार-बार दबाव बनाया जाता था। इसके लिए पति आए दिन घर पर उसके साथ विवाद किया करता था।
जूली तांडी ने बताया कि पहले भी 3 अक्टूबर 2025 को महिला थाना में एक शिकायत दी थी। जिसके बाद उसके पति और ससुरालियों ने अवैध संबंध और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसका पति उसकी गैरमौजूदगी में दूसरी महिलाओं का घर आना-जाना होता था। जिसका ससुराल पक्ष भी इसका समर्थन करते थे। जब जब जूली ने इसका विरोध किया तो पति सहित ससुर, जेठ और जेठानी ने गाली गलौज कर तलाक देने का दबाव बनाया गया। पति दूसरी शादी करने की धमकी देता था तथा उसे घर से निकालने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसे 3 जनवरी को उसे मायके भेज दिया गया। जिसके बाद पति उसे साथ रखने से इंकार कर दिया।
मामले में महिला थाना में काउंसलिंग भी कराई गई थी।
लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद जूली ने थाना जाकर पति, और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


