रायपुर

4 लाख के गांजे के साथ पकड़ाए राजस्थान के दो जेल भेजे गए
22-May-2026 6:32 PM
4 लाख के गांजे के साथ पकड़ाए राजस्थान के दो जेल   भेजे गए

रायपुर, 22 मई। मुखबिर की  सूचना पर टिकरापारा पुलिस ने  बस स्टैड भाठागांव शुलभ शौचालय के पास 2 व्यक्ति घेराबंदी कर पकड़ा।  पूछताछ कर तलाशी में उनके पास से अलग-अलग मात्रा में  कुल-8.122 किलोग्राम  गांजा कीमत चार लाख रूपये बरामद हुआ । आरोपियों ने अपना अपना नाम दिलशेर खान पिता अब्दुल सलाम खान उम्र 39 साल एवं कसीम अली पिता सौकत अली उम्र 27 सा दोनो का निवास पता बटवालन मोहल्ला गली नंबर पहाडिया पुरानी टोंक थाना पुरानी टोंक जिला टोंक राजस्थान बताया।  टिकरापारा पुलिस ने धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा ।


अन्य पोस्ट