रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। विधायक पुरंदर मिश्रा जोन 2 के 7 वार्डों सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर पहुंचे। सभापति सूर्यकान्त राठौड़, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल, वार्ड पार्षदों सहित सभी विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया । आमजनों से की चर्चा, कहा सुशासन शिविर में नागरिकों से प्राप्त सभी 198 आवेदनों 180 मांगों, 18 शिकायतों का शत -प्रतिशत निदान करेंगे। मिश्रा ने राष्ट्र हित में ईंधन बचाने की नागरिकों से अपील की।
मिश्रा राठौड़ और वार्ड पार्षदों सहित नगर निगम जोन 2 के छह वार्डों की जनता को विभिन्न 23 स्थानों में लगभग 2 करोड़ 5 लाख रूपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया । राठौड़ ने कहा कि मात्र 198 आवेदन आम जनता द्वारा सुशासन शिविर में दिया जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है किरायपुर नगर निगम जोन 2 में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली अच्छी है, इसीलिये आम जनता से शिकायतें कम प्राप्त हुई है।
देवेन्द्र नगर के नारायण सोनी को श्रवण यँत्र, पुष्पा शर्मा, देवकी साहू को अंत्योदय राशन कार्ड, गौरी बाई को प्राथमिकता राशन कार्ड, मयूरी पाटिल, शहनाज बानो, कविता जंघेल को सामान्य राशन कार्ड तत्काल बनाकर शिविर में दिए गए। 16 नागरिको को प्रधानमंत्री आवास योजना में नये मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा पत्र दिया गया, 2 नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया।108 नागरिकों ने करवाई स्वास्थ्य जाँच, इसमें 21 नागरिकों ने नेत्र परीक्षण करवाया, आवश्यकतानुसार चश्मे वितरित किये गए।


